गुमला, मई 26 -- घाघरा। कांग्रेस प्रखंड कमेटी की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, मंडल स्तरीय बैठक और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्वी मंडल की बैठक पांच जून और पश्चिमी मंडल की बैठक सात जून को आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।जिला सचिव गंगा उरांव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों में 23 मई से दो सप्ताह तक अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से अपने-अपने ब...