दुमका, नवम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संविधान दिवस पर बुधवार को दुमका जिला कांग्रेस के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन से डीसी चौक तक एक रैली निकाली गई। चौक में स्थापित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि देश में संविधान के बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। आम नागरिकों से उनका हक छीना जा रहा है। जनता न्याय को तरस रही है। हर जगह केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है। वो दिन दूर नहीं जब संविधान को बदल कर गरीब, आदिवासी, गैर आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और समाज के अन्य वर्गों का शोषण किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.