शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए पहुंचे केंद्रीय ऑब्जर्वर एवं विधायक कुलदीप वत्स ने गुरुवार देर रात जियाखेल स्थित वेलकम मैरिज लॉन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं और छात्र परेशान हैं। राहुल गांधी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाए, कार्यकर्ता कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ें। वत्स ने शाहजहांपुर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की मजबूती का दावा किया। सम्मेलन के बाद उन्होंने बंद कमरे में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...