गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि सभी विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक कमेटी बन चुकी है। पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचे और जनता के साथ संवाद करें। साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण करवाने में उनकी मदद करें। संभव हो सके तो कांग्रेस की तरफ से हर विधानसभा में एक हेल्प डेस्क जरूर लगाए। कहा कि सोमवार को बागपत में चलकर यूथ कांग्रेस, किसान नौजवान यात्रा गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचेगी, जिसका स्वागत किया जाएगा। मंच संचालन अश्वनी त्यागी ने किया। मौके पर प्रदीप कसल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.