बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती। मनरेगा के नाम में बदलाव के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों पर किए गए लाठीचार्ज का बस्ती कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, बृजेश आर्य, अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, जयंत चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, शौकत अली, अलीम अख्तर ने लाठीचार्ज की निन्दा करते हुये कहा कि लोकतंत्र का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान की आवाज उठाने वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज अंग्रेजी शासनकाल की याद दिलाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.