कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली संविधान बचाने की शपथ
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- धौरहरा। सिसैया चौराहे पर शनिवार को कांग्रेस की ओर से संविधान संवाद एवं ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सीतापुर सांसद राकेश राठौर के पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन अजय राय के न पहुंचने पर सांसद राकेश राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस नेता उदयभान सिंह उर्फ खिलाड़ी सिंह के संयोजन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के सिपाही के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। हम कांग्रेसियों को इस संविधान की रक्षा करनी है। कांग्रेस नेता उदयभान सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.