शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। भीषण गर्मी में नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। लगातार पूरी पूरी रात बिजली गोल रहती है। कभी तकनीकी खराबी कभी लाईन फाल्ट बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह बन रहा है। यह भी पढ़ें- पूरी रात गोल रही बिजली, छतों और सड़कों पर टहलकर गुजारी रात बिजली के समस्याएँ बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी फोन नहीं उठाते। दिन रात में आठ दस घंटे भी आपूर्ति सुचारू नहीं रह पा रही। लोगों को छतों और सड़कों पर टहलकर रात गुजारनी पड़ रही है। बिजली के बगैर गर्मी में महिलाओं और नन्हें बच्चों का घरों के अंदर बुरा हाल होता है। लगातार बि...