रुद्रपुर, नवम्बर 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रदेशभर में उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उपनल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिटलरशाही जैसी स्थिति बनी हुई है। भाजपा सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है और उपनल कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वह प्रदेश की सत्ता से बेदखल हो जाएगी। पुतला फूंकने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.