रुडकी, सितम्बर 28 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- रुड़की में वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस का मार्च यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की शवयात्रा निकाल फूंका पुतला यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...