सोनभद्र, जुलाई 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक से कैंडिल मार्च निकाला। नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचकर नीट परीक्षा में असफल होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी। वहीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन दिल्ली में हुई अभूतपूर्व घटनाओं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में किया गया। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और उसके बाद छात्रों पर हुई बर्बर कार्रवाई तथा राज्य तंत्र के दमनकारी रवैये का कड़ा विरोध करना ...