संभल, जून 19 -- मढ़न। असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव रायांबुजुर्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी के चित्र पर केक लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लड्डू और शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने राहुल गांधी को युवाओं की उम्मीद, किसानों की आवाज और देश के करोड़ों लोगों के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन इस अवसर पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी हाजी मरगूब आलम...