बागेश्वर, फरवरी 4 -- कंधार बाजार के पास खराब एंबुलेंस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर नजर आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के आगे धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि यदि एंबुलेंस समय पर खराब न होती और स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होतीं, तो गलई निवासी युवक की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रंजीत रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरकार का विकास केवल कागजों और प्रचार-प्रसार तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.