पाकुड़, अगस्त 31 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी पाकुड़ ने सोमवार की शाम विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान एवं विपक्ष की आवाज की रक्षा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक...