कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया योग जागरुकता अभियान
उन्नाव, जून 20 -- शुक्लागंज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पोनी रोड में योग जागरुकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर वरिष्ठ बुजुर्ग पुत्तीलाल वर्मा ने कहा कि योग न केवल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि आत्मबल, जागरूकता और मानसिक शांति को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया और 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होकर देशभक्ति का परिचय देने की अपील की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का संदेश उन्होंने कहा कि सभी बीमारियों का मुख्य इलाज योग ही है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.