बरेली, फरवरी 1 -- फरीदपुर, संवाददाता।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम धीरपुर नवदिया में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया। जिसकी अगुवाई जिला सचिव राजेश यादव एवं वरिष्ठ नेता कमर गनी ने की। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) गांव के गरीबों व मजदूरों के जीवनयापन का आधार है। इसके मूल स्वरूप के बदलाव से गरीब मजदूरों का अहित होगा, क्योंकि इसमें नई व्यवस्था में 40 प्रतिशत भार राज्य सरकारों पर डाला गया है, जिसे राज्य सरकारें नहीं उठा पाएंगी और इससे योजना निश्चित रूप से प्रभावित होगी। गरीब मजदूरों के भुगतान में विसंगतियां उत्पन्न होगीं, क्योंकि राज्य सरकारें कई अन्य योजनाओं का भुगतान लटकाए हुऎ हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के गरीबों व मजदूरों के लिए भी इस योजना को विस्तारित करने की म...