आरा, मार्च 2 -- शाहपुर। बिलौटी स्थित महात्मा गांधी चबूतरा के समीप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कमिटी शाहपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शाहपुर और बिहिया के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश के आलोक में झारखंड के रामगढ़ विधायक व आल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य व कार्यक्रम प्रभारी अम्बा प्रसाद ने संगठन पर चर्चा की। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम, डॉ मालती पांडेय सहित कई नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.