बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- फोटो : राजगीर कांग्रेस-राजगीर में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजगीर दौरे पर पहुंचे पार्टी के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत किया। कांग्रेस नेता इंजीनियर टीपू ने उन्हें बुके भेंट किया। सांसद ने भी गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर आजाद, जमील, अकबर, फवाद अंसारी, रुद्राक्ष सिन्हा यादव आदि ने कहा कि उनके आगमन से पार्टी में नये उत्साह का संचार हुआ है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...