बिजनौर, जनवरी 12 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिससे पार्टी कार्यालय पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के अनुसार सोमवार को बिजनौर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के एक पदाधकारी और झालू के एक पदाधिकारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। लोगों ने बताया कि विवाद की शुरुआत रोकटोक से हुई, जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.