कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुतला दहन में पुलिस से नोकझोंक
हरदोई, अप्रैल 10 -- हरदोई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया। पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला जलाने के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नारेबाजी के बीच माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.