नई दिल्ली, अगस्त 15 -- महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने स्वतंत्रता दिवस पर मांस की दुकानों और बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया। इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याण में शुक्रवार को 'मुर्गी छोड़ो' प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सचिन पोटे ने कहा कि उन्होंने केडीएमसी से इस आदेश को वापस लेने की मांग रखी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस आदेश के विरोध में कई राजनीतिक दलों और कसाई संघों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी, जिसके चलते कल्याण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू करने पर विचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'सरकार नहीं तय करेगी कौन क्या खाए', महाराष्ट्र में मीट बैन पर फडणवीस की सफाई यह भी पढ़ें- दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.