कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान कर राष्ट्रीय सचिव ने भरा जोश
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा, साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्थानीय एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने और सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा ने सारी नैतिकता को खो दिया है। स्थिति यह हो गई है कि मंदिर के चढ़ावा तक में चोरी हो रही है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाना है तभी कांग्रेस को उसकी खोई हुई ताकत मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- पार्टी की वास्तविक शक्ति जमीनी कार्यकर्ता: प्रदेश सचिव कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.