कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च
मधुबनी, सितम्बर 1 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण और इसके खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च किया। जिला कांग्रेस पश्चिम की जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के तानाशाही रवैये और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि जो दलित, गरीब, शोषित, वंचित, युवा,छात्र और महिलाओं की आवाज उठाता है, सरकार उस पर एफआईआर दर्ज कर देती है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर केस के विरोध में कांग्रेस का विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.