लखनऊ, अगस्त 21 -- पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन रामकाज के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक को ठोकर मार दी। पाठक ने कहा कि आज ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो हमारे मंदिरों को तोड़ने वालों के साथ हैं। कोई हमारी संस्कृति पर प्रश्नचिन्ह लगाएगा तो कोई वंदेमातरम नहीं गाएगा। यह भी पढ़ें- पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा, योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमलाकांग्रेस पर हमला कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वंदेमातरम का अपमान कर रही है। कहते हैं पूरा वंदेमातरम नहीं गाएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में वंदेमातरम की पंक्तियां हटाने का काम इन्हीं लोगों ने किया। पाठक ने कहा कि एक दल ने ...