कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र पांडेय
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के चेयरमैन पद पर जिले के वरिष्ठ शिक्षाविद्, सुरेंद्र पांडेय को मनोनीत किया है। सुरेंद्र पांडेय लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षक संगठनों में उनकी मजबूत भागीदारी, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्षशील भूमिका तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पलामू जिला कांग्रेस शिक्षा विभाग और अधिक सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाएगा तथा शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। सुरेंद्र पाण्डेय ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.