कौशाम्बी, नवम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता कांग्रेस की जिला कमेटी में खींचतान मची हुई है। भीतरखाने सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इसका परिणाम है कि जनपद स्तरीय छह पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर दल के बड़े नेताओं की धड़कन बढ़ गई है। राजनीति के जानकार इस्तीफों को आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए खतरे की घंटे बता रहे हैं। हालांकि, संगठन कोआर्डिनेटर ने सफाई पेश करते हुए डैमेज कंट्रोल का पूरा प्रयास किया है। कांग्रेस के जिला महासचिव बरसाती लाल पंडा, नसीम उद्दीन, संतोष शुक्ला, जिला सचिव बालेंद्र यादव, रामबाबू गौतम व आसिफ अल्वी ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय को त्याग पत्र सौंपा। इसमें कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वह सभी अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए, पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.