रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- असद जावेद, खटीमा। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लोकसभा में विरोध करने वाली कांग्रेस व उसके समर्थक दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपाइयों ने मुख्य चौक पर कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने कहा कि महिला विरोधी मानसिकता रखने वाली कांग्रेस के खिलाफ आयोजित जनाक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि यह सशक्त प्रदर्शन स्पष्ट संदेश देता है कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजपा समर्थित लोगों का विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं के आरक्षण का...