हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन ने कांग्रेस ऑफिस रोड और कालीबाड़ी क्षेत्र मे मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारे कब्जा जमाने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाकर कालीबाड़ी सब्जी मंडी में स्थानांतरण करवाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस ऑफिस रोड एवं कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर सब्ज़ी लगकर बेचा जा रहा है।जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उपमहापौर अविनाश कुमार यादव के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे, वार्ड पार्षद कुणाल चौरसिया एवं नगर निगम के टीम के साथ पहुंचे। नगर निगम की टीम ने समझा बूझकर पहले सड़क से कब्जा हटाया। इसके बाद सभी सब्जी विक्रेताओं को काल...