बेगुसराय, दिसम्बर 28 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मौके पर असहाय लोगों को कंबल देकर पार्टी के संकल्प को सदस्यों ने याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंधीर कुमार मिश्र ने की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना राजनीति दल के रूप में स्थापित करने के लिए नहीं, आधुनिक भारत के निर्माण में सहायक के रूप में किया गया था। कांग्रेस एक विरासत है। इसकी स्थापना देश को स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए की गई थी। दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के लिए हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी आजादी के पूर्व भी थी और आज भी है। मौके पर महेंद्र कुमार, राजेश कुमार श्रवण, रौशन कुमार, जिवेश सिंह, विभेष सिंह, पिंकू कुमार सिंह, सरोज कुमार पासवान, सुकुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.