बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- कांग्रेस आश्रम में मनी बाबू जगजीवन राम की जयंती फोटो : 05मनोज01 : शेखपुरा कांग्रेस आश्रम में बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाते कार्यकर्ता। शेखपुरा, निज संवाददाता। कांग्रेस आश्रम में कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी। जिलाध्यक्ष आनंदी यादव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन भर दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने कहा कि बाबूजी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उप प्रधानमंत्री के पद तक हमेशा गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज उठाई। कृषि मंत्री रहते हुए हरित क्रांति में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही, जिससे देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना...