मेरठ, अक्टूबर 2 -- कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर आज मीरापुर से किसान अधिकार यात्रा का आगाज करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि यात्रा का समापन सात अक्तूबर तो गौतमबुद्धनगर में होगा। मीरापुर से यात्रा को कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पश्चिमी जोन प्रभारी संजीव आर्य, सांसद इमरान मसूद रवाना करेंगे। कांग्रेस के पश्चिमी जोन प्रभारी संजीव आर्य, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता अनिल देव त्यागी, कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा ने कहा कि किसान अधिकार यात्रा किसानों के अधिकारों की आवाज़ बनेगी। कांग्रेस यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यात्रा पश्चिमी जोन में किसानों की आवाज जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प ...