कांग्रेस आज मनाएगी अहिल्याबाई होल्कर जयंती
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाएगी। मुख्य आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगा। प्रदेश के जिलों में भी आयोजन होंगे। कांग्रेस इस आयोजन के बहाने एक बार फिर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के मसले को हवा देना चाहती है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनकी जयंती मनाएंगे। इसमें विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है और वे राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को रेखांकित करेंगे। आयोजन सभी 75 जिलों में होंगे। यह भी पढ़ें- आज मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 31 मई को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.