नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केरल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बावजूद कांग्रेस मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पा रही है। कई दौर की बैठकों और मुलाकातों के बावजूद बुधवार को भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि केरल के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए चर्चाओं का दौर खत्म हो गया है। पार्टी जल्द नए मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा कर देगी। यह भी पढ़ें- केरल में सीएम पद को लेकर फंसा हुआ है पेच, कांग्रेस बोली- अब कल होगा ऐलानमुख्यमंत...