पटना, दिसम्बर 10 -- बिहार कांग्रेस के असंतुष्ट गुट ने प्रदेश नेतृत्व पर 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारी में लापरवाही का आरोप लगाया है। असंतुष्ट गुट ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सिर्फ हवा हवाई तैयारी दिखाई दे रही है। हवाई सेवा बाधित है और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ता किस तरह दिल्ली पहुंचेंगे, इसकी चिंता किसी को नहीं है। बस सदाकत आश्रम में बैठक कर खानापूर्ति की जा रही है। बयान देने वालों में आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, राजकुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, कैसर खान, प्रद्युम्न यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.