कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध
देहरादून, जुलाई 13 -- हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मेरठ में पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेरठ में दलित समाज की बेटी के हत्याकांड मामले में न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करना निंदनीय है। जल्द से जल्द अधिकारी का निलंबन किया जाए। मामले की सीबीआई जांच हो। इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा, मुरली मनोहर, विरेंद्र श्रमिक, पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार, सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, मनोज धनगर, प्रियव्रत, सीपी सिंह, बीपीएस तेजियांन, अरुण चौहान, नेत्रपाल सिंह, दिनेश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.