हापुड़, मई 4 -- नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद एवं कोऑर्डिनेटर नोएडा नरेश भाटी ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि संत रविदास का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। बैठक में चंद्रपाल, खुदनूद अली, दीपक मोघे, अरुण वर्मा, मानवी सिंह, अफजल आढ़ती, यूसुफ हवारी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.