हरदोई, जून 20 -- हरदोई। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, हरदोई की संगठनात्मक बैठक रविवार 21 जून को दोपहर 1 बजे राजीव भवन में होगी। इसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी राजेश कुमार सिद्धार्थ तथा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...