कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत किशोर का आज कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, पूर्व कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष नागेश्वर राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलखन पासवान राजनीतिक पासवान एवं अंकित कुमार पासवान ने प्रशांत किशोर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने प्रशांत किशोर के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के हितों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.