वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने पर भाजपा में भारी आक्रोश है। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि शर्म आती है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे ओछे बयानों पर उतर आए हैं। उन्हें इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। मोहले ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मर्यादा के साथ ही देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान पर हमला है। मोदी के लिए इस तरह के निंदनीय शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की कब्र खोदने वाली साबित होगी। खरगे इस मुगालते में न रहें कि विश्व की सबसे बड़े पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी से कांग्रेस तमिलनाडु में जीत जाएगी। यह भी पढ़ें- खरगे के पीएम को लेकर दिए बयान पर सियासी घमासान चार मई को 5 राज्यों के चुनाव नतीजे बता देंगे कि जनता ने कांग्रेस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.