कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आठ अगस्त को हल्द्वानी में करेंगे जनसभा
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने देहरादून के बाद कुमाऊं में भी सियासी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को स्वराज आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगाई गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक करण माहरा सहित कुमाऊंभर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.