कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले रामकुमार वालिया
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- जानसठ। गांव तिसंग के रहने वाले भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। वालिया ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.