पटना, अप्रैल 7 -- बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाजपा और आरएसएस पर दिये विवादास्पद बयान को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, गैर जिम्मेदाराना और देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाला है। आरोप लगाया कि श्री खरगे का बयान साबित करता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण और समाज को बांटने की राजनीति से बाहर निकलना नहीं चाहती। देश की जनता ऐसे विभाजनकारी एजेंडे को समझ चुकी है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.