चाईबासा, दिसम्बर 25 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जगन्नाथपुर मंडल में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा भाग-1 से विनीत लागुरी एवं भाग-2 से राजू कोड़ा को जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में नव मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष विनीत लागुरी ने जिला कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वे इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य सभी कांग्रेसजनों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही पार्टी हित में कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.