मेरठ, दिसम्बर 7 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशन में रविवार को मेरठ में टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। यह आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स इंटर कॉलेज कृष्णानगर डोरली रुड़की रोड में किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 127 आवेदकों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी, जिनका द्वितीय चरण का साक्षात्कार लखनऊ में होगा। कार्यक्रम में पार्टी की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि पवन दीक्षित, कुलभूषण त्रिपाठी, समन्वयक संजीव शर्मा, नसीम खान एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना, प्रमोद शर्मा के दो पैनलों ने सभी आवेदकों के साक्षात्कार लिए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी पूर्व जिला अध...