पिथौरागढ़, फरवरी 18 -- पिथौरागढ़ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का पुतला जलाया। बुधवार को आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार के जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम को भी फ्लाप साबित बताया। नगर के सिल्थाम तिराहे में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। लुंठी ने कहा कि पिथौरागढ़ से चंडाक मार्ग को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सिर्फ कागजी कार्रवाई ही हो रही है, लेकिन धरातल में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उ...