झांसी, मई 16 -- झांसी। कांग्रेसी डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली कटौती, पेयजल संकट, जाम की समस्या, आवारा पशुओं के आतंक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सहित अनेक जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है। ज्ञापन में प्रकाश गुप्ता, इदरीश खान, चौधरी माबूद, पार्षद शफीक मकरानी, आफाक मकरानी, मोहम्मद जाबिर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...