गुरुग्राम, अक्टूबर 31 -- गुरुग्राम में पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए कथित तौर पर कांग्रेसी नेता द्वारा रची गई एक साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने अमेरिका में बैठे गैंगस्टर के नाम से खुद को ही जान से मारने और रंगदारी मांगने की धमकी दिलवाई। करतूत उजागर होने के बाद दर्ज मामला रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने के आरोप में नया मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को फास्ट ट्रैक डिपोर्टेशन से लाया जाएगा भारतसितंबर में मामला दर्ज कराया था गुरुग्राम सेक्टर-5 निवासी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (कांग्रेस) के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मकड़ौला ने बीते माह 23 सितंबर को सेक्टर-पांच थाने में शिक...