चतरा, जनवरी 16 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के एदला पंचायत अंतर्गत चौथा गांव के बढ़ई टोला और बारादोहर के खूंटी टोला में घर-घर जाकर असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण एदला पंचायत के चौथा गांव निवासी और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो इक़बाल ने अपने निजी खर्च से की है। उन्होंने बताया कि इस शीतलहरी और कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. इक़बाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मेरा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद कंबल के बिना उनका इस ठंड की मौसम नहीं बीते, मैं हरसंभव प्रयास करूंगा कि उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को इस ठंड में कंबल मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। *-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.