बेगुसराय, जून 8 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत रविवार को बछवाड़ा प्रखंड के भीखमचक पंचायत में महिला संवाद का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पूरे बिहार में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने एवं सत्ता में समान भागीदारी सुनिश्चित करने, स्वरोजगार सहित अन्य मुद्दों को लेकर महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी समर्थित इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 18 वर्ष की आयु से ऊपर सभी माता व बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए माई- बहिन मान योजना के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रत्येक महीने 2500 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.