चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट। बाढ़ प्रभावित गांवों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर प्रभावितों को राहत पहुंचाई। उन्होंने अरछा बरेठी, सुरसेन, पनौटी में 245 बाढ़ पीड़ितों एवं जरूरतमंदों को राहत किट वितरित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर संकट की घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी रही है। आपदा की घडी में लोगों का पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, समाजसेवी शंकर यादव, राजू सिंह, विजयमणि त्रिपाठी, कामता द्विवेदी, विनय सिंह, रामकृपाल वर्मा, नरेंद्र यादव, रोशन सिंह, सत्यवीर सिंह, मोहन सिंह, अनिल साहू, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहत सामग्री बंटने की जानकारी पर तहसील परिसर में उमड़े प्रभावित यह भी पढ़ें- Hajipur News: रालोजपा (रा) के कार्यकर्ताओ...