कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। महानगर कांग्रेस द्वारा मंगलवार को हनुमानचालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर जर्मनी के चांसलर के साथ अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हनुमानजी के चित्र वाली पतंग उड़ाई गई, जिससे भावानाओं को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के सामने स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अनूठे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी हाथ में हनुमानजी के चित्र व तख्तियां लेकर पहुंचे। अध्यक्ष ने चेताया कि यदि इस प्रकार की हरकतों को बंद नहीं किया गया तो कांग्रेसजन पुतले फूकेंगे। अंकित कन्नौजिया, विजय शंकर निषाद, बाबूराम सोनकर, संदीप मिश्रा, शीलू यादव, गोविंद यादव, अजय कुमार, सुजैन गुप्ता, शिवम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.